ई-रिक्शा से नानी के घर जा रही थी किशोरी ने नदी में लगाई छलांग।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत गोमती नदी में एक किशोरी कूद गई। उसे नदी में छलांग लगाता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों को तलाश के लिए लगाया। करीब दो की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला जा सका। सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के बभंगवा निवासी कल्लू राम की बेटी नंदिनी 14 वर्ष की शुक्रवार सुबह ननिहाल जाने के लिए निकली थी। किशोरी का ननिहाल उसके गांव से लगभग आठ किमी दूर धनपतगंज थानाक्षेत्र के मूंडवा गांव में है। बताया जा रहा है कि किशोरी ई-रिक्शे पर बैठकर जा रही थी। जब वो धनपतगंज-कुड़वार मार्ग पर नौगवातीर के पास पहुंची तो गोमती पुल के पास उसने ई-रिक्शा रुकवा दिया।
ई-रिक्शा जब किशोरी को उतारकर आगे बढ़ गया तो उसने पुल की रेलिंग पर चप्पल उतारा और नदी में छलांग लगा दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना किया, जिस पर स्थानीय गोताखोरों को लगाकर नदी में तलाश की। अंत में शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच शुरू कर दिया है। किशोरी पांच भाई-बहन है। वो दो बहन तीन भाई में तीसरे नंबर पर थी।