ई-पास से अंगूठा लगवा राशन हड़पने वाले कोटेदार पर केस।
रुदौली_अयोध्या।
अयोध्या जिले के रूदौली विकासखंड क्षेत्र मे ई-पास मशीन में अगुठा लगवा कर राशन हड़पने वाले तहसील के ग्राम फिरोजपुर पवारन के कोटेदार राम राज के विरुद्ध पूर्ति निरीक्षक संजय चौधरी ने केस दर्ज कराया है।
पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि एक शिकायत पर ग्राम फिरोजपुर मखदूमी के कोटेदार की दुकान का निरक्षण किया गया था। कार्ड धारकों का अंगूठा ईपास मशीन में लगवाने के बाद राशन न दिए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने की थी।सत्यापन में 123 कुंतल 90 किलो अनाज की काला बाजारी पाई गई। जिलाधिकारी के आदेश पर कोटेदार पर केस दर्ज कराया गया है।
कोतवाली रुदौली देवेंद्र सिंह बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कोटेदार राम राज के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है।