लखनऊ संवाददाता
- समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी देश व प्रदेशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है।
- कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते इस साल पहली बार होगा कि मस्जिदें और ईदगाहें नमाजियों से खाली नजर आएंगी। ऐसा कभी नहीं हुआ कि रमजान और ईद के मौके पर भीड़भाड़ न हो।
- ईद के इस पावन पर्व पर हमें सामाजिक सद्भाव की मिसाल कायम करनी चाहिए। यह दिन खुले मन और पवित्र भाव से गरीबों और वंचितों के लिए ईद की खुशी बन जाये।