सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

इंस्टाग्राम पर शुरू हुई कमेंटबाजी पर बढ़ा बवाल,सड़क हुई लाल।

इंस्टाग्राम पर शुरू हुई कमेंटबाजी पर बढ़ा बवाल,सड़क हुई लाल।

सुल्तानापुर_उत्तरप्रदेश।

सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम साइट पर कमेंटबाजी से शुरू हुई जंग खून खराबे तक उतर आई। मध्य प्रदेश से आए युवकों और सुल्तानपुर जिले के युवकों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें कुछ युवक घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर लाया गया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना शहर के सुल्तानपुर बस स्टॉप की है।  रविवार शाम दो गुट आपस में भिड़े तो खून खराबा हो गया। मारपीट देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन पर सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को दबोचा और कोतवाली लेकर पहुंची। उसके बाद घटना में घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस की पूछताछ में मामला जाकर खुला है।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर मध्य प्रदेश के एक युवक का जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र के अगई गांव के एक युवक से कमेंटबाजी से बवाल शुरू हुआ। दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दे डाला। बात इतनी बढ़ी कि मध्य प्रदेश के मुरैना का रहने वाला राजवीर अपने तीन साथियों के साथ सुल्तानपुर पहुंच गया।

वही धनपतगंज के अगई का रहने वाला जेपी मिश्रा भी बस स्टॉप पर पहुंचा। जेपी ने हाथ में हसिया ले रखा था जबकि अन्य युवकों ने लाठी डंडे ले रखे थे।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216