इंटरमीडिएट की छात्रा ने फंदा लगा दी जान, सुसाइड नोट बरामद।

पूराकलंदर_अयोध्या।
जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अकवारा गांव में शनिवार दोपहर एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में छत के हुक से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर जिले के लंभुआ थाना क्षेत्र के खसड़े गांव की मूल निवासी 19 वर्षीय महिमा उर्फ मुस्कान पुत्री मान सिंह चौहान थाना क्षेत्र के अकवारा गांव में किराए पर कमरा लेकर रहती थी और इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी। मृतका की मां रानी चौहान का ननिहाल अकवारा गांव में है, एक सप्ताह पूर्व मृतका के माता-पिता अकवारा आए थे और 12-14 वर्ष के दो बच्चों को उसके पास छोड़कर दिया। थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।