आस्था के आगे मूसलाधार बारिश भी हुई फीकी, उमड़ी शिव भक्तों की भारी भीड़

आस्था के आगे मूसलाधार बारिश भी हुई फीकी, उमड़ी शिव भक्तों की भारी भीड़।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही, मूसलाधार बारिश में भी शिवभक्त कावरियों की आस्था कम होती नहीं दिखी। सोमवार सुबह से ही नागेश्वर नाथ एवं क्षीरेश्वर नाथ पर जलाभिषेक करने वाले भक्तों की लम्बी कतार लग गई। सावन माह के अंतिम सोमवार को देखते हुए प्रशासन द्वारा सभी शिवालयों पर दर्शन पूजन अर्चन के आने वाले भक्तों को व्यवस्थित दर्शन हो इसके लिए बैरिकेडिंग की गई थी। जिससे मंदिर परिसर की क्षमता के अनुरूप भक्तों को दर्शन के लिए छोड़ा जाना था।
बारिश के चलते ये अनुमान लगाया जा रहा था कि भक्तों की संख्या कम होगी, लेकिन सुबह से ही नागेश्वर नाथ मंदिर पर लंबी लाइन लग गई ऐसा ही दृश्य क्षीरेश्वर नाथ मंदिर पर भी देखने को मिला। दोनों स्थानों पर हर हर महादेव के जयकारों के बीच दर्शन पूजन हो रहा है। श्रीराममंदिर और श्रीहनुमान गढ़ी पर भी भक्तों का ताता लगा है।

पुजारी रमेश दास ने बताया कि श्रीहनुमान गढ़ी पर बारिश भी दर्शनार्थियों के उत्साह को नहीं रोक पाई। जब वह आरती करने पहुंचे तो बड़ी संख्या में भक्त मंदिर परिसर में उपस्थित थे। श्रीराममंदिर में भी कुछ ऐसा ही माहौल दिखा। भीगते हुए जय श्री राम के जयघोष के साथ रामभक्त दर्शन कर रहे हैं

मेला अधिकारी एडीएम नगर योगानंद पाण्डेय ने बताया कि श्रद्धालु श्रीरामलला का दर्शन और नागेश्वर नाथ क्षीरेश्वर नाथ पर जलाभिषेक कर रहे हैं। भारी वाहनों का प्रवेश शहर के अंदर वर्जित है।

 

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago