आर्यावर्त बैंक शाखा डिलवल ने लगाया वित्तीय जागरूकता तथा क्रेडिट कैंप

IMG 20190802 WA0007 - आर्यावर्त बैंक शाखा डिलवल ने लगाया वित्तीय जागरूकता तथा क्रेडिट कैंपरुदौली, अयोध्या

मवई ब्लाक के आर्यावर्त बैंक शाखा डिलवल की तरफ से एक वित्तीय साक्षरता व ऋण वितरण कैंप का आयोजन महंत रामचंद्र दास जी के आश्रम ग्राम बरौली पोस्ट करौंदी जिला अयोध्या में किया गया।कैंप में आर्यावर्त बैंक द्वारा चलाई जाने वाली सभी जमा तथा ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया गया तथा विभिन्न ऋण प्रस्ताव हेतु आवेदन स्वीकार किए गए।कैंप का उद्घाटन रुदौली विधायक रामचंद्र यादव द्वारा ऋण स्वीकृति पत्र तथा पासबुक जारी करके किया गया।आर्यावर्त बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस क्रेडिट कैंप में 50 लाख तक के ऋण स्वीकृत हुए जिनमें केसीसी,मुद्रा,सावधि कृषि ऋण,पशुपालन ऋण,ग्रामीण आवास आदि प्रमुख हैं जिनका वितरण स्वतंत्रता दिवस तक कर दिया जाएगा।इस मौके पर रिलीगेयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन रुदौली विधायक के हेल्थ चेकअप से हुआ।
इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक तथा शाखा प्रबंधक द्वारा केसीसी पशुपालन सावत कृषि ऋण आदि के बारे में विस्तार से समझाया गया तथा नाबार्ड द्वारा मिलने वाली अनुदान सहायता के बारे में भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।पशुपालन के माध्यम से विभिन्न ग्रामीणों को अनुदान के ऋण स्वीकृत किए गए तथा ग्रामीणों को पशुपालन द्वारा उनकी आय बढ़ाने हेतु समझाया गया।इस मौके पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और सभी का आभार व्यक्त किया।

Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago