तारुन-अयोध्या

आरोपी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का तबादला रोका।

आरोपी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का तबादला रोका।

अयोध्या।

अयोध्या स्वास्थ्य विभाग गड़बड़ियों पर पर्दा डालने में माहिर है। लापरवाही पर जिस स्वास्थ्य कार्यकर्ता का तबादला करने का आदेश दिया था, उसे अब वापस ले लिया है। दरअसल मामला तारुन  सीएचसी स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र नंसा बाजार से जुड़ा हुआ है। यहां प्रसूता के गर्भ में पल रहे बच्चे के मामले में स्वास्थ्य कार्यकर्ता निशा दुबे पर लापरवाही का आरोप लगा था। पूरे मामले की गहन छानबीन करने के बाद उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश चौधरी ने अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी थी।

सीएमओ डॉ. संजय जैन ने पांच सितंबर को निर्गत किए गए पत्र में बताया था कि निशा दुबे पर लगा आरोप सही है इसलिए इनका स्थानांतरण अन्यत्र किया जाना है। 8 सितंबर को सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर पंचम कमलेश यादव ने निशा दुबे का स्थानांतरण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजनपुर सजहरा  के लिए कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने वहां कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। अब सात दिन बाद दोबारा अधीक्षक की तरफ से निशा दुबे को पत्र जारी हुआ है कि उन्हें नंसा उप स्वास्थ्य केंद्र पर ही बने रहना है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. पंचम ने बताया कि सीएमओ की तरफ से 12 सितंबर को उन्हें नशा में ही रहने का आदेश जारी हुआ था, जिसके बाद मेरी तरफ से उन्हें पत्र जारी किया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago