अयोध्या स्वामित्व विवाद को लेकर मंदिर परिसर में बम धमाके से चर्चा में आए अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के रायगंज स्थित नरसिंह मंदिर विवाद एक बार फिर से बाहर आ गया है। संदिग्ध हालत में लापता मंदिर के महंत की तलाश भले ही अभी पूरी न हो पाई हो, लेकिन फेसबुक पर लाइव होने के बाद मंदिर के पुजारी की 3 माह पूर्व आत्महत्या मामले में 8 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का नया केस दर्ज हुआ है। यह मामला मृतक के पिता ने दर्ज कराया है।
मृतक पुजारी के पिता मंगल प्रसाद पांडेय निवासी नेजाभार , थाना पयागपुर जनपद बहराइच का कहना है कि उनका बेटा रामशंकर दास उर्फ प्रेमसागर नरसिंह मंदिर में मुख्य पुजारी था।
पुलिस ने एक मई 2023 को सूचना दी कि रामशंकर दास (प्रेमसागर) ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने तत्काल पुलिस को बताया कि बेटे ने किरण सिंह और दधिबल तिवारी, देव रामदास , जय गोविन्द , महेन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण कुमार पाण्डे, मालिक रघुनाथ देशिक , हरिओम, सूरज नागा के खिलाफ अयोध्या कोतवाली में एक केस पंजीकृत कराया था।
जिसको लेकर किरण सिंह व उसके साथियों ने बेटे के खिलाफ अयोध्या कोतवाली में मारपीट का केस दर्ज कराया था और उसके बेटे रामशंकर (प्रेमसागर) को परेशान कर रहे थे। जिसके चलते पुत्र रामशंकर दास (प्रेमसागर) मानसिक रूप से परेशान चल रहा था इस बात की जानकारी उसने फोनकर अपनी मां को दी थी। विपक्षी उसको आत्महत्या करने के लिए प्रेरित और परेशान कर रहे थे। ऐसे में सभी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाय। शिकायत मिलने के बाद अयोध्या कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More