अयोध्या उत्तर प्रदेश

आतिशबाजी से रोकने पर महिला को पीटाः गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।

आतिशबाजी से रोकने पर महिला को पीटाः गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के नगर पंचायत कामाख्या धाम के वार्ड नंबर 5 में आतिशबाजी को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने महिला के ऊपर हमला कर दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के चीखने- चिल्लाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच- बचाव किया। घायल महिला को इलाज के लिए परिजन पहले स्थानीय अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक बाबा बाजार थाना क्षेत्र के कामाख्या नगर पंचायत पूरे शुक्ल वार्ड नंबर 5 भरतपुर की निवासिनी राजवती पत्नी प्रदीप कुमार के दरवाजे पर गांव के राजित राम समेत अन्य लोगों द्वारा आतिशबाजी की जा रही थी। राजवती ने मना किया कि दरवाजे पर आतिशबाजी ना को नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। इतनी बात को लेकर उक्त लोग महिला के साथ गाली गलौज करने लगे जब राजवती ने इसका विरोध किया तो राजित राम ने अपने भाइयों के साथ मिलकर महिला को जमकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। चीखने चिल्लाने पर पड़ोसी ने दौड़ कर बीच बचाव किया लेकिन तब तक राजवती बेहोश हो गई थी।

पुलिस चौकी प्रभारी कामाख्या धाम अक्षय कुमार पटेल ने बताया कि मारपीट की दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच करने के बाद जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago