अयोध्या जिले के तारून थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय किशोर की अपहरण करने के बाद अपहरणकर्ताओं ने उसे मौत के घाट उतार दिया। दूसरे दिन जंगल में बच्चे का शव मिलने से सनसनी मच गई। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद है। घटना तारुन थाना अंतर्गत मिश्राने के जंगल की है। जहां किछूटी बाजार निवासी राज गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता मंगलवार की शाम 7 बजे कस्बे से ही अपहरणकर्ताओं उठा ले गए थे। पिता द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद थाने की पुलिस को अपहरण और अनहोनी की आशंका में तहरीर दिया। लेकिन पुलिस अपहरण में रिपोर्ट दर्ज न कर गुमशुदगी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।
बुधवार की सुबह 10 बजे के करीब ग्रामीण जंगल की तरफ लकड़ी काटने गए थे तो देखा 8 फीट गड्ढे में एक बच्चे का शव पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी परिजनों को होते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव देख कर लग रहा था कि धारदार हथियार से कई वार किया गया है। मृतक के पिता मनोज गुप्ता बड़े व्यापारी हैं। रो रहे पिता का कहना था कि बेटे को मारे ना होते, रुपया पैसा जो मांगना था ले लेते। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ बीकापुर, तारुन, हैदरगंज थानों की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर मौजूद रही। ग्रामीणों की भी काफी भीड़ इकट्ठा रही।
क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना में जो भी लोग शामिल होंगे उन्हें बक्शा नहीं जाएगा और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More
आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च। अयोध्या। अयोध्या जिले में पहलगाम में 22… Read More
आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत। हैदरगंज _अयोध्या। अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र… Read More
जेई की तहरीर पर व्यापारी नेता सहित तीन पर मुकदमा। इनायत नगर_अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
नगर निगम कार्यकारिणी ने पास किया रामपथ पर मांस व मदिरा की बिक्री पर रोक… Read More
किन्नर समाज की मांग आतंकवाद को हमेशा के लिए मिटाया जाए, आयोजित की शोक सभा।… Read More