आठवां अजूबा होगा राम मंदिर :- अयोध्या में बोले पूर्व राज्यपाल राम नाईक , रामलला के किए दर्शन
तीन दिवसीय अयोध्या दौरे पर सोमवार शाम पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माननीय राम नायक ने कहा कि राम मंदिर दुनिया का आठवां अजूबा होगा | वह मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे | उन्होंने रामलला सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन किया इसके बाद कहा कि लोग कहते हैं दुनिया में सात अजूबे हैं | उसमें भारत का एक ताजमहल भी है अब आठवां अजूबा भारत का अयोध्या का राम मंदिर होगा |