आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीकापुर में सांसद लल्लू सिंह के संयोजन में तिरंगा यात्रा निकालीं गई।
बीकापुर
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को बीकापुर में सांसद लल्लू सिंह के संयोजन में तिरंगा यात्रा निकालीं गई। तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए जागरूक किया गया।
शासन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसको लेकर क्षेत्र के अनेक स्थानों पर बाइक रैली व पद यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है इसके तहत बुधवार को बीकापुर के पिपरी चौराहा से तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए बाइक यात्रा निकाली। यह यात्रा जलालपुर, चांदपुर,बीकापुर, भगवती नगर,बिलारी,शेरपुर पारा होते हुए खजुरहट पहुंची।
तिरंगा यात्रा में विधायक बीकापुर अमित सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील मिश्रा, मंडल अध्यक्ष भाजपा बीकापुर राकेश पांडे राना, शैलेंद्र पांडे मोनू, सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव,भाजपा नेता राम सिंह, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भरत श्रीवास्तव,पवन चौरसिया भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक आदित्य पांडे,मंडल उपाध्यक्ष भाजपा अनिल उपाध्याय, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष राम बहादुर निषाद व इंद्रसेन सिंह, प्रेम नाथ तिवारी,के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.. ll