सुल्तानपुर जिले में अपहरण का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। सुल्तानपुर पुलिस को आजमगंढ़ से अगवा हुई एक नाबालिक छात्रा मिली है। अगवा हुई छात्रा ने पुलिस को बताया कि अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर भाग निकली है। करीब पांच घंटे पैदल चलने के बाद वह सुल्तानपुर के सेमरी बाजार पहुंची।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 ने छात्रा को कोतवाली जयसिंहपुर पहुंचाया, जहां पुलिस ने आजमगढ़ की पुलिस से संपर्क कर उसके परिजन को बुलाकर छात्रा को सुपुर्द किया। आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के डेबुआ डीह गांव की सोनम वर्मा (17) पुत्री रामदरश वर्मा कक्षा दस की छात्रा है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे वह किसी काम से अपने घर से अफेरेट बाजार जा रही थी।
इसी बीच रास्ते में स्कॉर्पियो सवार चार अज्ञात लोगों ने उसे जबरन वाहन में बैठा लिया। शोर करने पर छात्रा के मुंह पर बेहोशी का पाउडर डालकर बेहोश कर दिया। देर रात करीब 12 बजे के आस पास जब उसको होश आया तो स्कॉर्पियो हाईवे पर किसी ढाबे पर खड़ी थी और अपहरणकर्ता चाय पी रहे थे। उनको चकमा देकर वह किसी तरह से भाग निकली। करीब 5 घंटे पैदल चलने के बाद अंबेडकरनगर से उसने एक बाइक सवार से लिफ्ट ली।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More