आगामी 24 घंटे में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना।
अयोध्या।
अयोध्या में एक बार फिर उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। दो दिनों से यहां बारिश नहीं हुई। जिससे उमस से लोग बेहाल है । इस बीच बिजली की आवाजाही भी लोगों को परेशान करती रही। रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब आने वाले 24 घंटे में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्रा के मुताबिक दिन का तापमान 38 और रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम बादल छाए रहने एवं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। हवा सामान्य गति से आगे भी पूर्वी तरफ ही चलने के आसार हैं।
बारिश ना होने के चलते एक बार फिर उमस बढ़ गई है। रविवार शाम मूसलाधार बारिश हुई थी। इसके बाद बारिश नहीं हुई। मंगलवार को आसमान में हल्के बदल छाए हुए है। इसके साथ ही धूप भी निकली हुई है। जिससे लोग परेशान है।