#image_title
बीकापुर तहसील क्षेत्र के सराय खरगी गांव के दलित बस्ती में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से 5 लोगों का आवासीय छप्पर और घर गृहस्ती का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से एक करीब 65 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 4 मवेशी भी झुलस गए एक बाइक और 4 साइकिल भी आग की भेंट कर गई। बुधवार दोपहर अचानक लगी आग से गांव में हलचल मच गई। ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का पूरा प्रयास किया गया लेकिन दोपहर में हवा तेज होने के चलते काफी दिक्कत हुई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर दस्ता बीकापुर की टीम द्वारा ग्रामीणों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया। हल्का लेखपाल रामफूल द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर आगजनी में हुए नुकसान की लिखा पढ़ी की गई।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More