इनायत नगर - अयोध्या

आकाशीय बिजली गिरने से दो किशोर की मौत।

आकाशीय बिजली गिरने से दो किशोर की मौत।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र स्थित सिद्धनाथन मंदिर के पास बाइक से अपने घर वापस लौट रहे दो किशोरों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची इनायतनगर  पुलिस ने दोनों किशोर का शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त  जानकारी के मुताबिक, इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित  हिसामुद्दीन पुर कोदई निवासी कुश कुमार यादव का 18 वर्षीय बेटा मुकेश यादव अपने बुआ के बेटे आदित्य कुमार यादव पुत्र राम कलप निवासी सिड़हिर थाना पूरा कलंदर के साथ बाइक से कहीं गया था। दोनों किशोर शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे के लगभग अपने घर वापस लौट रहे थे और वह सिद्धनाथन मंदिर के पास पहुंचे थे। तभी मौसम खराब होने के चलते अचानक बारिश होने लगी।

दोनों किशोर सड़क के किनारे बाइक खड़ी करके पेड़ों के नीचे खड़े हो गए। इतने में अचानक आकाशीय बिजली गिरी और दोनों किशोर मौके पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों एवं स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाया और इलाज के लिए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया।

सीएचसी के डॉक्टरों ने दोनों किशोरों को मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इनायतनगर थाने के उप निरीक्षक अभय सिंह ने दोनों किशोर के शवों को कब्जे में ले लिया और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। ग्राम प्रधान नरेंद्र यादव ने बताया कि पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के सिड़हीर निवासी युवक आदित्य कुमार यादव कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज रामगंज में इंटर में पढ़ रहा था।

वह अपने मामा कुश कुमार यादव निवासी कोदई का पुरवा हिसामुद्दीन के यहां रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों किशोर के गांवों में सन्नाटा पसर गया और पारिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर हर कोई स्तब्ध रह गया है।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

2 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216