
अयोध्या जिले में सोमवार देर शाम करीब 7 बजे के लगभग तेज हवा के बाद चली आंधी ने शहर में ब्लैक आऊट कर दिया। धूल भरी आंधी के चलते सड़कों पर गुबार छा गया। इससे यातायात प्रभावित हुआ। अयोध्या में फिल्मी रामलीला को एक दिन के लिए स्थगित करना पड़ा। रामकथा पार्क में रामलीला देखने पहुंचे करीब 400 लोगों को मौके पर पहुंचे एसएसपी राजकरन नय्यर ने पंडाल से सुरक्षित बाहर निकालवाकर घर भेजवाया। पूजा पंडाल भी प्रभावित हुए। दुर्गा पूजा के दौरान कटौती मुक्ति के आदेश को अंधड़ के थपेड़े सहने पड़े।
मौसम विभाग की ओर से सोमवार को बारिश और तेज हवा का पूर्वानुमान जारी किया गया था। सोमवार को देर शाम अचानक तेज हवा चली फिर धूल भरा अंधड़ उठ गया। अचानक चले अंधड़ के चलते शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीन – टप्पर उड़ कर दूर जा गिरे।कई स्थानों पर पेड़ों के भी गिरने की सूचना है। 7:30 के लगभग हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हुई। शाम से कई पूजा पंडालों में शुरु हुआ दर्शन पूजन भी प्रभावित हुआ।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More