अस्तित्व बचाने की मजबूरी में बने महागठबंधन को नकार रही जनता ऐतिहासिक होगी फैज़ाबाद में भाजपा की विजय: सर्वजीत सिंह

FB IMG 1556355578967 2 - अस्तित्व बचाने की मजबूरी में बने महागठबंधन को नकार रही जनता ऐतिहासिक होगी फैज़ाबाद में भाजपा की विजय: सर्वजीत सिंह

नितेश सिंह ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या।

  • देश की जनता मोदीजी को फिर एक बार प्रधानमंत्री बनाने का निश्चय कर चुकी है। तीन चरणों के चुनाव के बाद ये सुनिश्चित हो गया है। पूर्वांचल सहित फैज़ाबाद में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी तथा लल्लू सिंह फिर एक बार सांसद बनेंगे।
  • उपरोक्त बातें पू ब्लॉक प्रमुख रूदौली वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वजीत सिंह ने लोकसभा फैज़ाबाद से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के समर्थन में हिन्दू इंटर कॉलेज में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कहीं। अपने खराब स्वास्थ्य के बावजूद श्री सिंह जी ने जनता से लल्लू सिंह के लिए आर्शीवाद मांगने निकल पड़े।
  • बैठक में उपस्थित दर्जनों जिला पंचायत सदस्य, पूर्व जि पं सदस्य, दर्जनों ग्राम प्रधान, कई क्षेत्र पंचायत सदस्य व विधानसभा के अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षियों ने जो महागठबंधन किया है वो उनके अस्तित्व को बचाने का उनका संघर्ष है। लेकिन वो उसमे सफल नही होंगे।
  • मोदी जी के पांच साल के कार्यकाल में जहां भारत का सम्मान पूरे विश्व मे बढ़ा है वहीं देश मे गरीब, किसान, नौजवान, व्यापारी व हमारी बहन बेटी तथा महिलाओं के प्रगति व सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व परिणाम दिए हैं। आजादी के बाद पहली बार रूदौली के कई गांवों में बिजली पहुंची है। सड़कों का निर्माण हुआ है, उज्ज्वला योजना के तहत रसोईं से धुआं हटाने का काम हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने जहां जरूरतमन्दों को छत दी है वहीं स्वच्छ भारत अभियान के तहत बने शौचालयों ने हमारी बहन बेटियों के सम्मान को सुरक्षित रखने की दिशा में काम किया है।
  • किसानों को कर्जमाफी का लाभ प्रदेश की योगी जी की सरकार ने अपने वादे के मुताबिक दिया है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने अपने बूथ पर 6 तारीख को सुबह से ही डट जाएं। ज्यादा से ज्यादा अपने पक्ष में मतदान कराए। जनता मन बना चुकी है बस हमें उन्हें मत में बदलना है। इस अवसर पर भाजपा नेता महंत सच्चिदानंद दास, महंत अशोक दास, भाजपा नेता ब्रजराज सिंह ‘बुद्धू सिंह” देहात मंडल अध्यक्ष दिव्यांश सिंह ‘अंकुर’, आशीष शर्मा भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदय, राघवेन्द्र शर्मा महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा, आकाश सक्सेना मंत्री, सन्नी मिश्रा मंत्री, प्रलयंकर मिश्रा, ईशान श्रीवास्तव, पं श्रीचंद्र शर्मा, राजेश सिंह जिला पंचायत सदस्य राम कैलाश वर्मा, राजू सिंह, पू जिला पंचायत सदस्य शरद बक्श सिंह, लोधी समाज के विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश लोधी, कोषाध्यक्ष राम सहाय लोधी प्रधान जलालपुर राम नेवल लोधी, प्रधान पुनीत साहू, पू प्रधान कसहरी इंद्रजीत सिंह, पू प्रधान राम सागर यादव, प्रधान टांडा खुलासा अनिल लोधी, प्रधान करीमपुर अलगू लोधी सभासद अकबरगंज राम सनेही लोधी, बलवंत सिंह अमहटा राम करन सिंह, नेवरा के हरिश्चन्द्र वर्मा, पंकज शर्मा बीडीसी शिव कुमार सिंह, बीडीसी संतोष कुमार, पू बीडीसी सहजराम हारमऊ , मनजीत रावत पटरंगा राम करन सिंह, नेवरा के हरिश्चन्द्र वर्मा, बीडीसी शिव कुमार सिंह, पिंटू मिश्र सैमसी, जंगजीत सिंह विजय सिंह लोहटी, पिंटु यादव, बीर बहादुर सिंह, रोशनलाल बिकावल, अब्दुल बारी पू• प्रमुख बब्बन भाई, अनिल मिश्र बदलेपुर, राम बिहारी लोधी बलैया संतोष सिंह मवई सहित दर्जनो प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago