अश्लील वीडियो डाउनलोड करने वाले 8 दुकानदारों पर केस दर्ज

FB IMG 1568633530028 - अश्लील वीडियो डाउनलोड करने वाले 8 दुकानदारों पर केस दर्जअमानीगंज/मिल्कीपुर

  • खण्डासा थाना क्षेत्र में अश्लील वीडियो डाउनलोड करने वालों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में 8 दुकानदारों पर केस दर्ज किया गया है। एंटी पाइरेसी विभाग के प्रतिनिधि सूरज सिंह अलीगढ़ निवासी की तहरीर पर 8 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
    जिले में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अश्लील वीडियो को डाउन लोड करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।
  • इसी के तहत थाना खण्डासा क्षेत्र के अमरगंज बाजार, संत नगर, सतनापुर व महात्मा गांधी चौराहा से दुकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
  • ज्ञात हो कि रविवार को एंटी पाइरेसी विभाग के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की प्रमुख बाजारों में रेकी करते हुए दिन भर अश्लील वीडियो डाउन लोड करने वालों को चिन्हित किया था देर शाम चिन्हित की गई दुकानों पर स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर आठ दुकानदारों को लैपटॉप व पेनड्राइव सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दुकानदारों में अमरगंज बाजार के अश्वनी कौशल, मोहम्मद तारिक, अर्जुन कुमार , संत नगर के संकुश कुमार, सतनापुर बाजार के लवकुश , महात्मा गांधी चौराहे के प्रमोद कुमार, सूर्यनाथ व जयराम को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
  • दुकानदारों के पास से प्राप्त लैपटॉप व पेन ड्राइव की जांच की जा रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष आरके राणा ने बताया मुकदमा दर्ज कर लैपटॉप व पेनड्राइव की जांच की जा रही है। आरोपी दुकानदारों को मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।
Web Admin

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216