चाचा ने भतीजे की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि चाचा ने भतीजे की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि मां से अवैध संबंध में रोड़ा बनने पर चाचा ने ही उसे मार डाला। पुलिस आरोपी चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बल्दीराय थाना क्षेत्र के गौराबारामऊ गांव निवासी बब्बन उर्फ गोलई पासी के (12) वर्षीय पुत्र शिवा की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शिवा कक्षा छह में पढ़ता था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की बच्चे के मुंह और गले पर काला पड़ने का निशान है। उसके पैर के अंगूठे में कटे का निशान है और हाथ में भी चोट का निशान मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है। प्रथम दृष्टि में मृतक की मां व चाचा के बीच अवैध संबंध की बात सामने आ रही है। जिसकी जानकारी बच्चे को हो गई थी। पुलिस ने जानकारी दी कि चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक तीन भाई है व तीन बहन है। सभी बहनों की शादी हो गई है। मृतक के चाचा सोनू की शादी हुई थी बाद में टूट गई। इसके बाद से उसका अवैध संबंध मृतक की मां लीलावती (45) से हो गया था। मृतक का एक भाई शिवकुमार रेप के मामले में जेल में बंद है। जबकि दूसरा भाई कृष्ण कुमार अयोध्या में मजदूरी करता है। डॉग स्क्वॉयड टीम भी मौके पर पहुंची और पड़ताल किया।
एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि हत्या रिलेशन शिप में हत्या हुई है,आरोपी हिरासत में है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More