अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार।
तारुन_अयोध्या।
तारूं थाना क्षेत्र की पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया कि दरोगा अश्वनी प्रताप सिंह की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से सूचना मिलने पर कस्बा के लालगंज तिराहे से अरोपी अशोक यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी मीतनपुर थाना तारुन को अवैध एक अदद तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर थाना में मु0अ0स0 132/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी टीम में सिपाही शैलेश कुमार यादव व अवनीश कुमार यादव शामिल रहे।