अयोध्या उत्तर प्रदेश

अवैध  खनन रोकने गए निरीक्षक पर हमला, हालत गंभीर।

अवैध  खनन रोकने गए निरीक्षक पर हमला, हालत गंभीर।

अयोध्या।

अयोध्या कैंट कोतवाली क्षेत्र के मांझा जमथरा स्थित सरयू तट पर शुक्रवार की सुबह अवैध खनन रोकने गए खनन निरीक्षक पर खनन माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। उनके वाहन को क्षतिग्रस्त करके उन पर वाहन चढ़ाने का भी प्रयास किया। पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए, लेकिन एक ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया गया। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

खनन निरीक्षक डॉ. दीपक ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे मांझा जमथरा में सरयू नदी के किनारे अवैध बालू खनन की सूचना मिली। सुबह मौके पर पहुंचे तो आठ से दस लोग बालू निकालकर चार ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लोड कर रहे थे। टीम को देख खनन माफिया के गुर्गे ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। बालू से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया गया।अन्य लोगों को पकड़ने का प्रयास किया तो खनन माफिया ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। बाद में उन पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। इस बीच कैंट पुलिस पहुंची और ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर थाने ले आई।

प्रभारी निरीक्षक केके मिश्र ने बताया कि खनन निरीक्षक डॉ. दीपक की तहरीर पर जमथरा निवासी अभय यादव, अजय यादव व आठ से दस अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago