अवध विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में पहुंचीं गवर्नर आनंदीबेन पटेल।

अवध विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में पहुंचीं गवर्नर आनंदीबेन पटेल, सम्मानित हुए गोल्ड मेडलिस्ट छात्र।

अयोध्या।

डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी के 27वां दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची। अवध विवि के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के नेतृत्व में समारोह हो रहा है।
इसमें सर्वोच्च अंक प्राप्त स्नातक, परास्नातक एवं दानस्वरूप 127 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक और उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया। इसमें 66 छात्राओं को स्वर्ण पदक व 44 छात्रों को स्वर्ण पदक दिया जायेगा।
समारोह में विश्वविद्यालय परिसर एवं महाविद्यालयों के स्नातक, परास्नातक व पीएचडी में कुल 191074 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई। जिसमें स्नातक के कुल 152080, परास्नातक के कुल 38897 व पीएचडी के कुल 97 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी।
उपाधि पाने वाले छात्रों में स्नातक के कुल 1.52 लाख, परास्नातक के 38 हजार और पीएचडी के कुल 97 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इस आयोजन के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के पूर्व कुलपति प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री हैं। इसके अलावा समारोह में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि हैं।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की ओर से प्राथमिक विद्यालय सनाहा एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय मऊ शिवाला के 30 बच्चों को स्कूल बैग, स्टोरी बुक, स्टेशनरी बाक्स सहित टोकरी में पांच तरह के फल दिए जाने हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवा कार्य में प्रोत्साहन के लिए किट भी दी जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago