अयोध्या श्रीराम नगरी में संस्कृति विभाग की ओर से जारी अवध में राम कार्यक्रम के तहत श्रीराम कथा पार्क में 101 महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से भजन एवं आरती लोगों को मंत्रमुग्ध कर गई। वाइब्रेट फोक आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से यह आयोजन हुआ। वरिष्ठ समाज सेविका एवं मेयर की पत्नी राज लक्ष्मी मुख्य रहीं।
अंतरराष्ट्रीय गायिका तथा संस्था की निदेशिका वंदना मिश्रा ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय के अधिकारी कमलेश पाठक और सेवा भारती की शारदा ने विशेष उपस्थित दर्ज करवाई। कार्यक्रम में संत कबीर नगर, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, बाराबंकी, रामपुर, महराजगंज समेत प्रदेश के कई जिलों से महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में भगवान श्री राम के चरित्र पर आधारित पारंपरिक गीतों की सामूहिक प्रस्तुति 101 महिलाओं द्वारा की गई।
जिसमें जन्मे अवध रघुराई , सोहर घर घर बजे बधाईयां, झुकी जाओ तनिक रघुबीर सिया मोरी छोटी है, गीतों की प्रस्तुति संयुक्त रूप से प्रदेश भर की 101 महिलाओं दी गई। कार्यक्रम का संचालन अनीता द्विवेदी, प्रतिमा शुक्ला, माला तिवारी, आभा सिंह और सरोज श्रीवास्तव ने किया।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More