untitled 9 copy8 - अवध में राम,101 महिलाओं ने एक सुर में गाया रामभजन-आरती, सदियों के बाद रामकथा पार्क में दिखा ऐसा सुंदर नजारा।

अवध में राम,101 महिलाओं ने एक सुर में गाया रामभजन-आरती, सदियों के बाद रामकथा पार्क में दिखा ऐसा सुंदर नजारा।

अयोध्या उत्तर प्रदेश
अवध में राम,101 महिलाओं ने एक सुर में गाया रामभजन-आरती, सदियों के बाद रामकथा पार्क में दिखा ऐसा सुंदर नजारा।

untitled 9 copy8 - अवध में राम,101 महिलाओं ने एक सुर में गाया रामभजन-आरती, सदियों के बाद रामकथा पार्क में दिखा ऐसा सुंदर नजारा।

अयोध्या 

अयोध्या श्रीराम नगरी में संस्कृति विभाग की ओर से जारी अवध में राम कार्यक्रम के तहत श्रीराम कथा पार्क में 101 महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से भजन एवं आरती लोगों को मंत्रमुग्ध कर गई। वाइब्रेट फोक आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से यह आयोजन हुआ। वरिष्ठ समाज सेविका एवं मेयर की पत्नी राज लक्ष्मी मुख्य रहीं।

अंतरराष्ट्रीय गायिका तथा संस्था की निदेशिका वंदना मिश्रा ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय के अधिकारी कमलेश पाठक और सेवा भारती की शारदा ने विशेष उपस्थित दर्ज करवाई। कार्यक्रम में संत कबीर नगर, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, बाराबंकी, रामपुर, महराजगंज समेत प्रदेश के कई जिलों से महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में भगवान श्री राम के चरित्र पर आधारित पारंपरिक गीतों की सामूहिक प्रस्तुति 101 महिलाओं द्वारा की गई।

जिसमें जन्मे अवध रघुराई , सोहर घर घर बजे बधाईयां, झुकी जाओ तनिक रघुबीर सिया मोरी छोटी है, गीतों की प्रस्तुति संयुक्त रूप से प्रदेश भर की 101 महिलाओं दी गई। कार्यक्रम का संचालन अनीता द्विवेदी, प्रतिमा शुक्ला, माला तिवारी, आभा सिंह और सरोज श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *