अवधेश प्रसाद बोले- सपा ने कोई वकील नहीं खड़ा किया, झूठ बोल रही है भाजपा।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के विधानसभा मिल्कीपुर उप चुनाव टलने के मामले में भाजपा और सपा के बीच शीतयुद्ध जारी है। चुनाव टलने को लेकर दोनों दल एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। रविवार को यहां सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा को घेरते हुए झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उनकी ओर से हाईकोर्ट में कोई वकील नहीं खड़ा किया गया है।
यहां प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि याचिकाकर्ता पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने नियमों का पालन नहीं किया। 2022 के विधानसभा चुनाव में रहे प्रत्याशियों को कोई नोटिस और गजट जारी किया गया था। कहा कि हाईकोर्ट में उनके द्वारा कोई भी अधिवक्ता खड़ा नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि हमारा इस्तीफा हो गया, हम सांसद हो गए, यह तो वही बात हो गई उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। सांसद ने कहा कि हार के डर से भाजपा सारे काम कर रही है। सांसद ने कहा कि मिल्कीपुर की जनता समाजवादी पार्टी को जिताने का मन बना चुकी है इसलिए भाजपा तरह तरह के पैतरों का इस्तेमाल कर रही है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More