ram ji V jpg 442x260 4g - अराजक तत्व ने छतिग्रस्त की भगवान श्रीराम की प्रतिमा

अराजक तत्व ने छतिग्रस्त की भगवान श्रीराम की प्रतिमा

अंबेडकरनगर - अयोध्या

अराजक तत्व ने छतिग्रस्त की भगवान श्रीराम की प्रतिमा।

ram ji V jpg 442x260 4g - अराजक तत्व ने छतिग्रस्त की भगवान श्रीराम की प्रतिमा

अम्बेडकरनगर।

अम्बेडकरनगर जिला मुख्यालय के जुड़वा शहर शाहजादपुर के फब्बारा तिराहे पर एक अराजक तत्व ने भगवान श्री राम चंद्र की प्रतिमा को दिन दहाड़े छतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा को छतिग्रस्त करते युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक तेजी से श्रीराम जी प्रतिमा के चबूतरे पर चढ़ता है और प्रतिमा के हाथ मे लगे बाण को खींचने लगता है। इस प्रयास में वह खुद भी गिर जाता है। बाण खींचते समय हाथ का अंगूठा छतिग्रस्त होकर टूट गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे लेकर थाने गयी। प्रतिमा स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मूर्ति तोड़े जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में वहां लोग इकट्ठा हो गए।

जिलाधिकारी ने वहां पहुंच कर आवश्यक जानकारियां ली। जिलाधिकारी ने मूर्ति सही करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक मानसिक रूप से कमजोर और मंदबुद्धि है, फिलहाल वह पुलिस की हिरासत में है और उसके बारे में अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *