अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या से 6 अप्रैल को निकलेगी 84 कोसी परिक्रमा, मखौड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे 400 परिक्रमार्थी।

अयोध्या से 6 अप्रैल को निकलेगी 84 कोसी परिक्रमा, मखौड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे 400 परिक्रमार्थी।

अयोध्या।

अयोध्या से गुरुवार 6 अप्रैल को 84 कोसी परिक्रमा विश्व हिन्दू परिषद के अपरोक्ष सहयोग से गुरुवार को हनुमान मंडल के बैनर तले तथा साधु संतो के मार्गदर्शन में निकलेगी। अयोध्या धाम से परिक्रमा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। परिक्रमा मे शामिल होने के लिए परिक्रमार्थी पहुंचने लगे हैं। विहिप कैम्प कार्यालय कारसेवकपुरम मे उनके ठहरने आदि की व्यवस्था की गयी है। अब तक 400 परिक्रमार्थियों ने पंजीकरण कराए हैं।

परिक्रमा कारसेवक पुरम से अपराह्न 2:30 बजे निकलकर पवित्र सरयू पूजन के पश्चात विधिवत अपने गंतव्य की ओर रवाना होगी। विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि अवध धाम चौरासी कोसी परिक्रमा हनुमान मंडल के बैनर तले गुरुवार को कारसेवक पुरम् से परिक्रमा प्रभारी सुरेन्द्र सिंह के संयोजन मे मखभूमि(मखौड़ा)के लिए प्रस्थान करेगी जहां से शुक्रवार 7 अप्रेल को प्रातः परिक्रमार्थी विधवत परिक्रमा प्रारंभ करेगे।

उन्होंने बताया कि परिक्रमा प्रभारी सुरेन्द्र सिंह लगातार संत धर्माचार्यो से संपर्क कर रहे थे।अब तक देश के कई प्रांतो से साधू संत भक्त पंहुच चुके हैं।जिनके निवास भोजन तथा पंजीकरण कर परिचय पत्र देने की व्यवस्था कारसेवक पुरम में की गयी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को अपराह्न मखौड़ा के लिए प्रस्थान करने वाली परिक्रमा को कारसेवक पुरम से श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय केसरिया ध्वज दिखाकर प्रस्थान करेंगे। इस दौरान विहिप के वरिष्ठ नेता पुरूषोत्तम नारायण सिंह सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहेंगे। 84 कोसी परिक्रमा के लिए टाटा 407 वाहन पर रथ का स्वरूप तैयार किया गया है। जो श्रद्धालुओं के पीछे पीछे चलेगा। रात्रि विश्राम स्थलों पर इस पर भगवान के विग्रह की आरती तथा राम मंदिर निर्माण की झलकियां तथा रामायण सीरियल की प्रस्तुति प्रोजेक्टर के माध्यम से होगी।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216