अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के रूट में बदलाव।

अयोध्या से गुजरने वाली 10 ट्रेनों के रूट में बदलाव।


अयोध्या।
अयोध्या से गुजरने वाली 10 ट्रेनों का रूटों में बदलाव किया गया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जौनपुर जंक्शन एवं जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन के मध्य कॉर्ड लाइन का निर्माण हो रहा है। इसलिए अयोध्या से होकर जाने वाली ट्रेनों को 17 से 28 अक्टूबर तक रूट में बदलाव किया गया है।

रेलवे विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक ट्रेन नंबर- 14854, मरुधर एक्सप्रेस वाया लखनऊ – मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन होकर वाराणसी जाएगी। ट्रेन नंबर- 19167, अहमदाबाद- वाराणसी सिटी साबरमती एक्सप्रेस वाया लखनऊ – मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन होकर वाराणसी जंक्शन जाएगी।

ट्रेन नंबर 18104, अमृतसर- टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस वाया लखनऊ – मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से वाराणसी जंक्शन जाएगी। ट्रेन नंबर – 14018, रक्सौल- आनंद बिहार टर्मिनल सदभावना एक्सप्रेस वाया लखनऊ – मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ होकर वाराणसी जंक्शन जाएगी।

ट्रेन नंबर – 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस लखनऊ- मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन से वाराणसी जंक्शन जाएगी। ट्रेन नंबर 18103, टाटानगर- अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन से मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन होकर लखनऊ जाएगी। ट्रेन नंबर- 19321, इंदौर-पटना एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन से मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ होकर लखनऊ जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago