अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या-रायबरेली मार्ग पर अब हर घंटे चलेगी रोडबेज बस।

अयोध्या-रायबरेली मार्ग पर अब हर घंटे चलेगी रोडबेज बस।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के अयोध्या और रायबरेली रोड अब राष्ट्रीय राजमार्ग NH 330 A बनकर बीआईपी हो गया है इसी लिए परिवहन निगम ने इस रूट पर लगभग हर घंटे रोडवेज की बस सेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। जिसके लिए विभाग की ओर से इस रूट पर पांच बसों का लगाया गया है और यह बसें रोजाना अयोध्या से रायबरेली के बीच 10 फेरे लगाएंगी। राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा हासिल होने के बावजूद कुछ माह पूर्व तक रायबरेली रूट की सड़क का हाल खस्ता थी। जिसके चलते इस रूट पर डग्गामार और खस्ताहाल बसों तथा अन्य छोटी सवारियों का ही संचालन हो पा रहा था।

यात्रा सुविधा के लिए ओर से केवल एक अनुबंधित बस का संचालन किया रहा था और वह भी केवल एक फेरा ही लगाती थी। रायबरेली हाइवे पर कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क और पुल निर्माण का लगभग कार्य पूरा कर लिया गया है। जिसके बाद सड़क का हाल चौकस होने के चलते यात्री सुविधाओं के विकास, राजस्व में बढ़ोत्तरी तथा डग्गामार वाहनों को राष्ट्रीयकृत वाहनों से दूर किये जाने की कवायद के तहत रोडवेज बसों का बेडा इस रुट पर उतारने का निर्णय हुआ है। अयोध्या डिपो की इस योजना को क्षेत्रीय प्रबंधक ने हरी झंडी दे दी है।

रायबरेली हाइवे पर यात्रियों को सुगम परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन निगम ने पहले से संचालित एक अनुबंधित बस के अलावा रोडवेज की चार सरकारी बसों को इस रूट पर उतारने का निर्णय लिया है। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश का कहना है कि रायबरेली रुट पर पहले से संचालित अनुबंधित बस के अलावा रविवार से चार बसे भी चलेंगी। रोजाना पांच बसें अयोध्या और रायबरेली के बीच 10 फेरें लगाएंगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago