उत्तर भारत में सूरज की तपिश और गर्मी का कहर जारी है। मंगलवार दिन का तापमान 44 डिग्री पहुंच गया। वहीं अयोध्या समेत आस-पास के जिलों में तापमान निरंतर बढ़ रहा है। आसमान से आग बरस रही है। सुबह नौ बजे से ही तेज धूप लोगों को बेहाल कर रही। ऑफिस जाने वाले हो या कारोबारी मजदूर हो या किसान। हर इंसान चिलचिलाती धूप से बचने के लिए कोई ना कोई जुगाड़ करता दिखा। राम नगरी में तेज धूप के चलते श्रद्धालु भी परेशान दिखाई दिए। भीषण गर्मी के चलते अयोध्या में ट्रांसफार्मर भी फुंकने लगे है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट जारी है। अयोध्या में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। इसमें और इजाफा होने के आसार हैं। उमस भरी गर्मी से भी लोग बेहाल हैं। सुबह का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2 दिनों तक अभी गर्मी से निजात मिलने वाली नहीं है।मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा भी छू सकता है। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने एवं हवा के सामान्य गति से आगे भी पश्चिमी ही चलने के आसार हैं। औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
भीषण गर्मी और पसीने में डूबे लोग गर्मी से राहत पाने के लिए सड़क पर लगे पेय पदार्थों का सेवन करते देखे गए। सड़कों पर महिलाएं और युवतियां दुपट्टे से मुंह को ढक कर स्कूटी से फर्राटा वाहन से भागती दिखी। मंगलवार को दोपहर अयोध्या का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More