अयोध्या में 1356 जोड़ों ने रचाई शादी,एक ही पंडाल में पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ वर-वधु को दिलाए फेरे,तो मौलवियों ने पढ़ा निकाह
अयोध्या में 1356 जोड़ों ने रचाई शादी,एक ही पंडाल में पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ वर-वधु को दिलाए फेरे,तो मौलवियों ने पढ़ा निकाह|
अयोध्या|
अयोध्या में शुक्रवार को एक पंडाल के नीचे 1356 जोड़ों ने एक साथ शादी के बंधन में बध गए है। कन्या विवाह सहायता योजन के तहत शुक्रवार को अयोध्या में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। श्रम विभाग की देखरेख में शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि श्रम मंत्र अनिल राजभर रहे। शादी समारोह के दौरान श्रम मंत्री अनिल राजभर ने मैनपुरी चुनाव को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में जनता ने परिवारवाद को मिट्टी में मिलाया अब मैनपुरी में भी जनता परिवारवाद को धूल में मिलाने जा रही है, भाजपा सभी उप चुनाव जीतेगी। आने वाले निकाय चुनाव में भी भाजपा की एकतरफा जीत होगी।
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि योगी सरकार 2.0 कार्यकाल में 5 लाख बेटियों की शादी कराने का बीड़ा उठाया है, जिसके क्रम में आज अयोध्या मण्डल में 1356 पुत्रियों की शादी करायी गयी है, जिसमें 1342 जोड़े हिन्दू तथा 14 जोड़े मुस्लिम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मां के गर्भ में बच्चा आने से लेकर उसके पूरे जीवन भर के लिए विभिन्न योजनाएं चलायी जा रही है। उन्होंने कहा कि गरीबी की जड़ अशिक्षा है। इसलिए नवोदय विद्यालय की तर्ज पर अटल आवासीय विद्यालयों की स्थापना की जा रही है। ताकि इस बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सकें।
सांसद लल्लू सिंह ने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा सभी के लिए संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुये सामूहिक विवाह में आये हुये जोड़ों को आर्शाीवाद प्रदान किया। अयोध्या महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, डा अमित सिंह चैहान ने केन्द्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार द्वारा किसानों, श्रमिकों, छात्रों, छात्राओं, गरीबों, सभी के लिए संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा सभी नव दम्पति को आर्शाीवाद प्रदान किया।
राजकीय इण्टर कॉलेज का मैदान देश के विकास में अमूल्य योगदान देने वाले निर्माण श्रमिकों के पुत्रियों के सामूहिक विवाह का लगातार तीसरी बार साक्षी बना। इस सामूहिक विवाह में ऐसे पंजीकृत श्रमिकों को अपने पुत्रियों के विवाह कराने का अवसर मिलता है जो 01 वर्ष पूर्व के उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में सदस्य के रूप में पंजीकृत है। आज कुल 1356 ऐसे पुत्रियों का विवाह उनके धार्मिक रीतिरिवाज से संपन्न कराया गया, जिसमें 1114 अयोध्या जनपद के और 242 अंबेडकरनगर जनपद के कुल 1356 लाभार्थी शामिल हुये। इन लाभार्थी में कुल हिंदू जोड़े 1342 और मुस्लिम जोड़े 14 है।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के अयोध्या शक्तिपीठ के व्यवस्थापक राम केवल यादव ने 1342 जोडों की हिन्दू रिवाज के साथ शादी कराई। मुस्लिम जोड़ो का निकाह उनके धार्मिक रीतिरिवाज से संपन्न कराया गया। इस विवाह समारोह के धार्मिक अनुष्ठान, पण्डाल एवं अन्य आदि का व्यवस्था श्रम विभाग द्वारा करायी गयी और साथ ही में 75,000.00 (पचहत्तर हजार रु) सभी लाभार्थियों के बैंक खाते में जाना है। जिसमें से 10,000.00 रु उनके खाते में अग्रिम रुप से अंतरित करने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है व शेष 65,000.00 रु लाभार्थियों के खाते में विवाह के बाद उनके खाते में अतरित किया जाएगा।
Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216