राम नगरी अयोध्या में पहली बार संत रामानुजाचार्य के जयंती पर 4 फुट प्रतिमा लगाई गई है। यह प्रतिमा अयोध्या के ऋणमोचन घाट क्षेत्र स्थित 120 वर्ष पुराने अम्मा जी की राधा कृष्ण मंदिर स्थापित की जा रही है। 12 अक्टूबर को इस प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। जिसमे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या की साधु संत भी मौजूद होंगे।
अयोध्या की राम जन्म भूमि से महज 1 किलोमीटर उत्तर दिशा में स्थित दक्षिण शैली पर बनी अम्मा जी की राधा कृष्ण मंदिर में संत रामानुजाचार्य की 1000वीं जयंती को उत्सव के साथ मनाये जाने की तैयारी है। जयंती पर अयोध्या में संत रामानुजाचार्य की 4 फुट की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। दक्षिण शैली के पूजा विधि विधान से पूजन अर्चन के साथ आयोजन प्रारंभ होगा तीन दिवसीय आयोजन में 12 अक्टूबर को रामानुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जाएगा।
अयोध्या में साधु संतों ने पहले ही संत रामानुजाचार्य और रामानंदाचार्य के नाम से प्रतिमा स्थापित किए जाने और चौराहा व मार्ग बनाए जाने को लेकर प्रयासरत थे। जिसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी संतों ने मुलाकात कर मार्ग को बनाए जाने की मांग की थी। माना कि जल्द ही रामानुजाचार्य की प्रतिमा स्थापित किए जाने के बाद चौराहा वह मार्ग बनाए जाने का निर्णय भी प्रदेश सरकार ले सकती हैं।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More