अयोध्या में युवक ने पंजा काटा, सरयू तट पर चढ़ाया, बोला-बिहार में भ्रष्टाचार, नहीं हो रही सुनवाई

अयोध्या में युवक ने पंजा काटा, सरयू तट पर चढ़ाया, बोला-बिहार में भ्रष्टाचार, नहीं हो रही सुनवाई|

अयोध्या|

अयोध्या में सरयू तट पर साधु वेश धारण कर युवक ने अपने हाथ का पंजा काट डाला। उसने पूजा करने के बाद पंजे पर धारदार हथियार से वार कर अलग कर दिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के अनुसार उसने बिहार सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम नीतीश कुमार को कई पत्र लिखे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उसने प्रतिज्ञा की कि जिस हाथ से पत्र लिखे उसे काट कर रामलला को अर्पित कर देगा। युवक का नाम विमल कुमार है और वह बिहार के अररिया जिले के भरगांव इलाके के छरपित्ती का रहने वाला है।
इस संबंध में नयाघाट चौकी इंचार्ज विजयंत मिश्र ने बताया कि छरपित्ती थाना-भरगांवा जिला- अररिया, बिहार निवासी विमल कुमार (40) पुत्र स्व. रामदत्त मंडल ने नया वस्त्र धारण करने के उपरांत सरयू नदी कच्चा घाट पर पूजन किया। पूजा समाप्ति के बाद उसने धारदार हथियार से अपने दाहिने हाथ का पंजा काटकर अलग कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे एम्बुलेंस द्वारा मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर ले गई। वहां उसका इलाज चल रहा है।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि घायल युवक के मुताबिक वह बिहार का रहने वाला है। वह बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार से बहुत ही आजिज था। उसका कहना है कि वहां 50 से 60 प्रतिशत भ्रष्टाचार व्याप्त है। इसको लेकर वह बिहार में बहुत ही मुखर रहा। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने को लेकर उसने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नितीश कुमार को कई पत्र भी लिखा। लेकिन भ्रष्टाचार पर कोई कार्यवाही नही हुई, जिससे युवक बहुत ही दुखी था। उसने कसम खाई थी यदि बिहार में भ्रष्टाचार पर अंकुश नही लगा ताे वह प्रार्थना पत्र लिखने वाले अपने हाथ का पंजा काटकर रामलला को समर्पित कर देगा। उसी कसम काे पूरा करने के लिए वह अयोध्या आया और अपने दाहिने हाथ का पंजा काटकर प्रभु श्रीराम को समर्पित किया।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago