
अयोध्या में भी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ( पीएफआई) संगठन का कनेक्शन मिला है। जिले की बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के कूढ़ा गांव से एटीएस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
ये दो सगे भाइयों का नाम मोहम्मद गुफरान व मोहम्मद अकरम बताया जा रहा है। उठाए गए दोनों युवक का पीएफआई से संबंध होने की आशंका हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीकापुर कोतवाली के कूढ़ा गांव निवासी मो. गुफरान और उसके भाई मो. अकरम को सुरक्षाकर्मी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए हैं। चर्चा है कि इनके यहां से कुछ प्रतिबंधित साहित्य भी मिला है। हालांकि इस मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। बीकापुर कोतवाली प्रभारी सुमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें एटीएस, पीएफआई के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More