#image_title
अयोध्या में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और बस की भीषण टक्कर हुई ,जिसके बाद बस के ऊपर ट्रक पलट गया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। बस में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। गोरखपुर लखनऊ हाईवे पर यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया है। घायलों को निकाल कर एंबुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों के मौत की खबर है। करीब एक दर्जन एंबुलेंस मौके पर मौजूद घायलों को पहुंचा रही है जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज। सीएमओ अजय राजा ने बताया कि अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। और लगभग 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। मौके पर 10 एंबुलेंस मौजूद है तथा जिलाधिकारी नीतीश कुमार और डीआईजी/ एसएससी मुनिराज जी भी मौजूद है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरी शोक संवेदना जताई है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More