अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बढ़ा कांवड भक्तों का लगा तांता।

अयोध्या में बढ़ा कांवड भक्तों का लगा तांता।

अयोध्या।

अयोध्या में कांवड भक्तों का तांता दिखाई पड़ने लगा है। अयोध्या बाईपास मार्ग से लेकर सरयू तट तक जगह-जगह भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। राम की पैड़ी प्रमुख ठिकाना बनी हुई है। कांवड भक्तों की भीड़ को देखते हुए न केवल साकेत पेट्रेाल पंप और हनुमान गुफा से नयाघाट की ओर चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है।

पुलिस महा निरीक्षक प्रवीण कुमार ने हनुमानगढ़ी,सरयू तट और नयाघाट आदि क्षेत्रों में व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ उनसे बेहतर संवाद के लिए कहा है। एसएसपी राजकरन नैय्यर ने भी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही न करने के निर्देश दिए हैं।भीड़ को देखते हुए रविवार की शाम से गांधी आश्रम नयाघाट से नागेश्वरनाथ की ओर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया गया है। इस व्यवस्था के पालन में लगी पुलिस स्थानीय नागरिकों के दुपहिया वाहनों को भी नहीं जाने दे रही है। कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने नागेश्वरनाथ के सामने फूल माला बेंचने वालों को मदिर के सामने से हटा कर अगल-बगल के स्थानों पर बैरियर के पार दुकान लगाने को कहा है।  राम की पैड़ी और सरयू घाट पर फूल की दुकानें लगी हुई हैं।

कांवड भक्तों की भीड़ डीजे की धुन वाले वाहनों पर सवार होकर अयोध्या की ओर बढ़ रही है। सरयू स्नान के बाद नदी के पवित्र जल से भक्त नागेश्वरनाथ महादेव का अभिषेक कर राम की पैड़ी और बाईपास के किनारे आराम करते देखे जा रहे हैं।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216