अयोध्या में धूमधाम के साथ मनाई जा रही लोहड़ी,शहर में जगह-जगह लोहड़ी का उल्लास बिखरा
अयोध्या।
अयोध्या में वर्ष 2023 का पहला पर्व लोहड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने पराम्परिक लोहड़ी गीत ” सुंदर मुंदरीए होए, तेरा कौन बचारा होए। दुल्ला भट्टी वाला होए, तेरा कौन बचारा होए” जैसे गीत गायकर खूब जश्न मनाया। खिड़की अली बेग स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण,गुरु नानक एजुकेशनल सोसायटी द्वारा उत्साह और उमंग के बीच उत्सवी माहौल में लोहड़ी जलाई गई। इस दौरान लोगों ने मूंगफली, रेवड़ी, गज्जक के साथ एक-दूसरे का मुंह मीठा किया। इसके साथ ही ढोल-नगाड़ों और संगीत की धुनों पर लोगों ने जमकर डांस किया।
भांगड़ा, ढोल, साउंड पर बजते हिट पंजाबी गीतों के साथ शहर में जगह-जगह लोहड़ी का उल्लास बिखरा। शुक्रवार शाम होते ही तमाम इलाकों में जली लोहड़ी में मूंगफली, मक्के के लावे, रेवड़ी, गजक तिल और मिठाइयां छुड़ाई गई। पंजाबी गीतों के साथ शहर में जगह जगह उल्लास बिखरा। नगर की सुंदरनगर कॉलोनी, बालक राम कॉलोनी, मौदहा, चौक, लाजपत कॉलोनी, गुरुद्वारा नजर बाग में भी पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।