
अयोध्या में ट्रैक पर पड़ा मिला साधु का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी के कार्तिक पूर्णिमा मेले के पहले पड़ाव 14 कोसी परिक्रमा के दौरान अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के ट्रैक पर मंगलवार को एक बुजुर्ग साधु का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
रेलवे पुलिस को मंगलवार सुबह प्लेटफार्म नंबर तीन पर मौजूद यात्रियों ने ट्रैक पर साधु का शव पड़ा होने की जानकारी दी । जीआरपी प्रभारी आरके राय का कहना है कि बुजुर्ग साधु किसी ट्रेन की चपेट में आकर कट गया और उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 65 वर्ष आंकी गई है। उसके पास से कोई कागजात नहीं मिला है,जिससे शिनाख्त हो सके। स्थानीय लोग उसकी पहचान नहीं कर पाए।
आशंका जताई जा रही है कि वह प्रयागराज से यहां कार्तिक मेले में आ रहा था,क्योंकि प्रयागराज आने-जाने वाली ट्रेन अक्सर इसी प्लेटफार्म से गुजरती है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More