अयोध्या जिले के थाना कुमारगंज क्षेत्र अंतर्गत देवगांव चौकी क्षेत्र के आदिलपुर गांव स्थित झाड़ियों के बीच महिला का सड़ा गला शव मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची कुमारगंज पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पंचनामा करने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। हालांकि महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक देवगांव चौकी क्षेत्र अंतर्गत आदिलपुर गांव के करीब स्थित घनी झाड़ियों के बीच से दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने किसी व्यक्ति के तबसे दुर्गंध आने का कयास लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित चिलबिली चौकी प्रभारी रजनीश यादव पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। झाड़ियों के बीच पड़े महिला के शव को बाहर निकलवाया और महिला की पहचान में जुट गए।शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों को बताया कि महिला का शव जनपद मुख्यालय स्थित मोर्चरी हाउस में 72 घंटे तक पहचान के लिए रखी रहेगी। यदि पहचान नहीं हो पाती तो मृतक का अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस एवं ग्रामीणों द्वारा महिला के पहनावे को देखते हुए महिला के विक्षिप्त होने का प्रयास भी लगाया गया है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More