अयोध्या में खोदे गए डक्ट में आया करंट, कांवड़िये की मौत।
अयोध्या।
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में 45 वर्षीय एक कांवड़िये की करंट लगने से मौत हो गई। वहा राजाराम भक्तिपथ स्थित मार्ग से गुजर रहा था। इस दौरान वहां खोदे गए डक्ट में भरे पानी में उसका पांव चला गया। जानकारी के अनुसार अंडरग्राउंड केबल का कोई तार कटा था, जिससे डक्ट में करंट उतर आया था। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सीओ एसपी गौतम ने श्रद्धालु की मौत की पुष्टि की है।