अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या में एक और महंत के खिलाफ रेप की शिकायत।

अयोध्या में एक और महंत के खिलाफ रेप की शिकायत ,पीड़िता ने आरोपी से जान का खतरा बताया, मारपीट कर भगाने का आरोप
अयोध्या।
अयोध्या के एक और महंत पर मंदिर में काम करने वाली महिला ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि धन के बल पर वह उसके साथ कई सालों से रेप कर रहा था। जब वह मंदिर में गई तो महंत ने अपने गुडों के साथ मिलकर उसके भद्दी गालियां दी और पिटाई भी की।
पीड़िता ने इस मामले की शिकायत 1 जून को अयोध्या कोतवाल के नाम से लिखित रूप से की थी। उसका कहना है कि पुलिस ने उसकी शिकायत के बाद भी आरोपी महंत के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी महंत के पास लक्ष्मणघाट चौकी इंचार्ज खुद इस मामले की जांच करने गए थे। महंत को शिकायत की जानकारी हो चुकी है।जिसके बाद से उसे जान का खतरा बना हुआ है। उसके ऊपर समझौते का दबाव भी बनाया जा रहा है।
कोतवाली प्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। वहीं पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी तो वह मजबूर होकर सीएम योगी आदित्यनाथ के दरबार में जाकर न्याय की गुहार लगाएंगी।
बताते चले कि अडगड़ा चौराहा के पास स्थित मंदिर का 50 साल का आरोपी महंत पीड़िता से कइ सालों तक मंदिर की सेवा लेता रहा। आरोप है कि इसी दौरान उसने पीड़िता के साथ बलपूर्वक रेप किया।​​​​​​​ पीड़िता के विरोध करने पर उसने अपनी और मंदिर की इज्जत का हवाला देकर मुंह बंद कर दियाl इसके बाद वह कई साल तक लगातार रेप करता रहा। बात बिगड़ने पर उसने धन देकर मुंह बद करा दिया था।
इससे पहले अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के नयाघाट चौकी क्षेत्र में सियावल्लभाकुंज के महंत कृष्ण कुमार दास उर्फ हनुमान दास को झाड़-फूंक के बहाने दलित युवती से रेप के आरोप में जेल भेजा जा चुका है।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago