सुल्तानपुर में अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और कार की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि चार अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है। घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के द्वारिका गंज चौकी अंतर्गत बाबूगंज बाजार की है। शनिवार की रात एक कार सुल्तानपुर की ओर से जा रही थी। द्वारिका गंज चौकी अंतर्गत बाबूगंज बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर अपने-अपने घरों से निकल आए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस एवं स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी।
स्थानीय लोग और पुलिस ने कार से घायलों को निकलवा कर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजवाया। बताया जा रहा है कि कार पर पांच लोग सवार थे। उनकी मौके पर मौत हो गई है।
शव को हेड कांस्टेबल कन्हैया लाल यादव ने कार से निकलवा कर एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना पर गोसाईगंज थानाध्यक्ष आरके रावत, भटमई चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह भी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More