#image_title
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर वर्कशॉप के समीप मंगलवार की शाम ओवरटेक करने की चक्कर में एक कार अनियंत्रित हो पेड़ से टकरा गई। जिससे सवार तीन लोग घायल हो गए। जिसमें से एक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के दीनानाथ सिंह निवासी बबुरिहा कौंधा दो अन्य के साथ कार से अयोध्या शहर की तरफ जा रहे थे।शाम वर्कशॉप से करीब कार चालक ने किसी वाहन को ओवरटेक करना चाहा। अचानक सामने से ट्रक आ गया। जिससे कार अनियंत्रित हो गई और सीधे जाकर दाएं तरफ एक सूखे पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए।टक्कर इतना जोरदार थी कि आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और सूचना पुलिस को दिया। गंभीर रूप से घायल दीनानाथ सिंह को जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही दो अन्य घायलों में शिवांशी (19) वर्ष की, अंश (17) वर्ष का इलाज चल रहा है। पूराकलंदर थाने के एस एस आई संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिवार को सूचना दी गई है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More