अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर हादसा, बाइक सवार चाचा-भतीजे को XUV ने रौंदा।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर शुक्रवार रात सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। घटना कूरेभार थाना क्षेत्र के कस्बे में घटित हुई है। जहां बाइक सवार चाचा भतीजे को XUV ने रौंद दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। दोनों एक दाह संस्कार कार्यक्रम से लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे स्टेशन मोड़ के पास बाइक सवार चाचा भतीजे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरे, जहां एक तेज रफ्तार XUV उन्हें रौंदते हुए निकल गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांचते ही दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रामदासपुर निवासी सियाराम यादव (55) वर्ष और उसके भतीजे अमर बहादुर यादव (45) वर्ष के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से खजुराहट सहाबारा में एक दाह संस्कार कार्यक्रम में गए थे। वहां से घर लौटने के दौरान यह हादसा हो गया।
थानाध्यक्ष कूरेभार शारदेंदु द्विवेदी ने बताया कि दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More