अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या पुलिस के सर्च अभियान में पकड़ा गया अवैध विस्फोटक, एक गिरफ्तार।

अयोध्या पुलिस के सर्च अभियान में पकड़ा गया अवैध विस्फोटक, एक गिरफ्तार।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी दीपावली को लेकर प्रशासन के निर्देश पर पुलिस द्वारा शुरू किए गए सर्च अभियान के तहत शनिवार को भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामान बरामद किया गया है। मामले में कोतवाली रामनगर निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अयोध्या कोतवाल नगर अश्वनी पाण्डेय ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार द्विवेदी के निर्देश पर पटाखों और अवैध विस्फोटकों की बिक्री को लेकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को घनी रिफ्यूजी मार्केट में एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। जहां मार्केट में अवैध विस्फोटकों से भरे छह गत्ते और अन्य सामाग्री बरामद की गई है।

नगर कोतवाल ने बताया कि इस मामले में रामनगर कालोनी निवासी श्यामलाल मखेजा को गिरफ्तार किया गया है। अवैध विस्फोटक और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि रीडगंज, वजीरगंज, नाका समेत अन्य जगहों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा। बिना लाइसेंस के पटाखा बिक्री और विस्फोटक रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लाइसेंस के लिए सिटी मजिस्ट्रेट की अनुमति आवश्यक है यदि अनुमति पत्र नहीं है तो विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago