अयोध्या नव वर्ष पर नहीं निकला सूरज, बरसता रहा कोहरा ठंड से कांपे लोग

अयोध्या नव वर्ष पर नहीं निकला सूरज, बरसता रहा कोहरा ठंड से कांपे लोग।

अयोध्या।

जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम के करवट बदलने और आसमान में बादल छाने से लोगों को दिन भर ठंड का अहसास होता रहा। हालांकि बादल छाने से धुंध व तेज हवाओं से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव जला कर राहत पाने का प्रयास किया।कई दिनों से शीतलहर व धुंध से जूझ रहे लोग जब नववर्ष के आगमन पर सोकर उठे, तो आसमान में बादलों का डेरा था। उन्हें शीतलहर व धुंध से राहत मिली। दिन भर सूर्यदेव के दर्शन न होने से उन्हें ठंड का भी पूरा अहसास हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार जिले का न्यूनतम तापमान करीब छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। लोग अपने घरों से निकले और शुभचिंतकों को नववर्ष की बधाई दी। लोगों ने अलाव जला कर राहत की व्यवस्था की। वैसे, धुंध न होने से यातायात की स्थिति थोड़ी बेहतर रही।
ठंड के कारण सब्जी उत्पादक किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभरने लगी हैं। ऐसे मौसम में सब्जी की फसल को नुकसान होने का खतरा पैदा हो गया है। लगातार ठंड बढ़ने से सब्जी उत्पादकों की नींद उड़ गई है। विशेषज्ञों की मानें, तो दो-तीन दिन में तापमान में बदलाव नहीं आया तो सब्जी की फसल को नुकसान हो सकता है। अधिक ठंड रहने से आलू, मटर, टमाटर, हरी सब्जियों को नुकसान होने की आशंका है।आसमान में बादल छाने से गेहूं उत्पादक किसानों को आस बंधने लगी है। कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया इस मौसम में बारिश होने से गेहूं की फसल को बहुत लाभ होगा। बारिश की बूंदें गेहूं की फसल के लिए लाभदायक साबित होंगी।

editor

Recent Posts

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा।

जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More

15 hours ago

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More

18 hours ago

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन।

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More

22 hours ago

आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च।

आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च। अयोध्या। अयोध्या जिले में पहलगाम में 22… Read More

23 hours ago

आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत।

आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत। हैदरगंज _अयोध्या। अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र… Read More

23 hours ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216