अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या धाम से हिमाचल प्रदेश के बीच शुरू होगी बस सेवा, छह शहरों से बस चलाने की तैयारी।

अयोध्या धाम से हिमाचल प्रदेश के बीच शुरू होगी बस सेवा, छह शहरों से बस चलाने की तैयारी।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश के विभिन्न कोने से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचना चाहते है। जिसे देखते हुए देश के कई प्रांतों से राम नगरी तक सीधी बस परिवहन सेवा शुरू करने की होड़ मच गई है। अयोध्या धाम से हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने की कवायद भी शुरू हो गई है। अंतरराज्यीय रोडवेज बस सेवा के संचालन के लिए संबंधित राज्यों के बीच करार को लेकर औपचारिकताएं भी पूरी की जा रही है। कई प्रांत के परिवहन निगम के अफसरों ने पत्राचार कर बस के संचालन की अनुमति मांगी है। वहीं उत्तराखंड सरकार की ओर से रोडवेज बसों का संचालन अयोध्या धाम के लिए कराया जा रहा है। जबकि हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के परिवहन निगम के अफसरों ने अयोध्या धाम के लिए बसों के संचालन के लिए कागजी कार्रवाई में शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) अयोध्या के लिए प्रदेश के 6 स्थानों से सीधी बस सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। एचआरटीसी ने इसके लिए राज्य परिवहन विभाग के पास रूट के लिए आवेदन किया था। शिमला, ऊना, नालागढ़, मनाली, हमीरपुर, धर्मशाला से बस चलाने की मंजूरी मांगी थी। राज्य परिवहन विभाग ने ये रूट अप्रूव कर दिए हैं। जल्द ही इन शहरों से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू होगी।

अयोध्या डिपो के एआरएम आदित्य प्रकाश ने बताया कि हरियाणा रोडवेज के अधिकारी मुलाकात करके गए है। जबकि हिमाचल प्रदेश के अधिकारी ने मोबाइल पर बात की है। बस संचालन का समय मांगा है। जिसकी प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216