अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या जैसी जगमगा उठेगी मथुरा-काशी, दीपोत्सव के मौके पर CM योगी ने कही ये बात।

अयोध्या जैसी जगमगा उठेगी मथुरा-काशी, दीपोत्सव के मौके पर CM योगी ने कही ये बात।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या में पहली दिवाली पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि जिन्होंने राम की पैड़ी पर लोगों को सड़ा पानी पिलाया, वे भी आज राम-राम कह रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि मथुरा-काशी भी अयोध्या जैसी दिखनी चाहिए। विपक्ष पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष अयोध्या के विकास में बाधा डाल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि माफियाओं की तर्ज पर ऐसी बाधाओं को हटाया जा रहा है। हमें सनातन धर्म की बाधा को भी हटाना है। सनातन और विकास के कार्य में बाधा बनने वालों का हश्र माफियाओं जैसा ही होगा। अयोध्या दीपोत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि त्रेता युग में इसी अयोध्या से दिवाली की शुरुआत हुई थी।

आगे कहा कि 22 जनवरी को श्रीरामलला के धाम पर दुनिया आनंदित हुई थी। भारत ने दुनिया को लोकतंत्र की ताकत का एहसास कराया। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण इसका उदाहरण है। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने रामराज्य की तरह काम करना शुरू कर दिया है। आज भी बिना किसी भेदभाव के सभी को मुफ्त राशन मिल रहा है। सबका साथ, सबका विकास की भावना से काम हो रहा है। आज हम एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना, विरासत और विकास का अद्भुत संगम देख रहे हैं।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

2 weeks ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 weeks ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago